
बारिश बरसती है कभी,
मेरे ना मौजूद होने पे
और जलती है ज़मीन मेरी,
तेरे ख़फ़ा होने से.
ये शब-ओ-रोज़ की कशमकश
रोज़ हराती है मुझे,
रोक देती है अक्सर,
मेरी तक़दीर मयस्सर होने से..
तुम्हारे अश्कों की उरूज-ओ-ज़वाल में
मुसलसल ढूँढता फिरता मुसर्रत
एक लम्हात की,
ए’तिबार है मुझे इसके भी
बे इख़्तियार होने से..
अब गम नहीं मुझे,
ये मुक़म्मल न होने से
परवाना भी कहाँ बचता है,
फ़ना होने से..
चाहत है तुम्हारी कि ख़ाक कर दूँ
शोखियाँ अपनी, इस दरिये में
भूल पाओगे कभी,
इनके न होने पे?
चैन पाना मेरी फितरत ही नहीं
बस सजा दो ये हाशिया,
आराम होने पे..
खैर,
अब गम नहीं मुझे,
ये मुक़म्मल न होने से
परवाना भी कहाँ बचता है,
फ़ना होने से..
– Swarnik
Swarnik is a law student and writer who gets completely lost in the rhythm of a good poem and the art of storytelling.
